Dhamaal 4 First Review: अजय देवगन की फिल्म में कॉमेडी और एडवेंचर का जबरदस्त तड़का, सोशल मीडिया पर मिले पॉजिटिव रिएक्शन
Dhamaal 4 First Review:
Dhamaal 4 First Social Media Review
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने फिल्म की शुरुआती प्रतिक्रिया साझा करते हुए लिखा कि 'धमाल 4' की बेसिक स्टोरी भले ही फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों जैसी लगती हो, लेकिन इसका कॉन्सेप्ट, कैरेक्टर ट्रीटमेंट और कॉमिक सिचुएशंस पूरी तरह फ्रेश हैं। यूजर के मुताबिक यह फिल्म धमाल सीरीज की सबसे बड़े स्केल और सबसे एडवेंचरस फिल्मों में से एक है।
रिव्यू में इंदर कुमार की राइटिंग और डायरेक्शन की भी जमकर तारीफ की गई है। यूजर का कहना है कि फिल्म का सबसे मजबूत पक्ष इसका ऑर्गेनिक ह्यूमर और मजेदार सिचुएशंस हैं, जो दर्शकों को लगातार एंटरटेन करते हैं।
किस स्टार की हुई सबसे ज्यादा तारीफ?
शुरुआती रिएक्शन के अनुसार अजय देवगन, रितेश देशमुख, संजय मिश्रा और अंजलि आनंद ने शानदार परफॉर्मेंस दी है। हालांकि, फिल्म की असली जान जावेद जाफरी और अरशद वारसी को बताया गया है, जिनकी कॉमिक टाइमिंग दर्शकों को खूब पसंद आ सकती है।
हालांकि रिव्यू में यह भी कहा गया है कि फिल्म का स्क्रीनप्ले काफी तेज गति से आगे बढ़ता है, जो कुछ दर्शकों को थोड़ा जल्दीबाजी वाला महसूस हो सकता है। इसके बावजूद फिल्म में खजाने की तलाश वाला एडवेंचर, कॉमेडी और फैमिली एंटरटेनमेंट का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है।
फैमिली ऑडियंस के लिए परफेक्ट एंटरटेनर?
सोशल मीडिया रिएक्शन के मुताबिक, 'धमाल 4' को खासतौर पर फैमिली ऑडियंस और बच्चों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। फिल्म में साफ-सुथरी कॉमेडी, मजेदार किरदार और हल्का-फुल्का मनोरंजन देखने को मिलता है, जो हर उम्र के दर्शकों को पसंद आ सकता है।
Dhamaal 4 स्टार कास्ट और प्रोड्यूसर्स
फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, रवि किशन, उपेंद्र लिमये, ईशा गुप्ता और अंजलि आनंद अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, किशन कुमार, अजय देवगन, अशोक थकेरिया, इंदर कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक ने मिलकर किया है।
एडवांस बुकिंग शुरू, बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उम्मीदें
'धमाल' फ्रेंचाइजी की पिछली तीनों फिल्मों को दर्शकों का शानदार प्यार मिला था। ऐसे में 'धमाल 4' से भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की उम्मीद की जा रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि रिलीज के बाद दर्शकों और क्रिटिक्स का फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है। यदि पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलता है, तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर सकती है।
Dhammal 4 release date :- 10 july 2026
नोट: यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर सामने आए शुरुआती यूजर रिएक्शन पर आधारित है। फिल्म की वास्तविक समीक्षा और दर्शकों की राय रिलीज के बाद अधिक स्पष्ट होगी।


0 Comments